क्या आप कामयाब होना चाहते हैं

                       

                              क्या आप कामयाब होना चाहते हैं
                               KYA AAP KAMYAB HONA CHAHTE HE 



 सबसे पहले हमें समझना होगा कामयाबी क्या चीज है, हर इंसान की सफलता अलग हो सकती है कोई पैसे को कामयाबी समझता है कोई दौलत को कोई शोहरत को  कोई तालीम हासिल करके अच्छी जॉब करना अपनी कामयाबी समझता है  कोई बेरोजगार है तो वह रोजगार पाना चाहता है इसी को अपनी सफलता मानता है, कोई गरीब है तो वह अमीर होने में अपनी कामयाबी समझता है बेशक सब की कामयाबी के पैमाने अलग है

लेकिन ज्यादातर लोग सफलता का मकसद  दौलत शोहरत, ताकत, सेहत और मन की संतुष्टि यह सारी चीजें हासिल कर लेना ही असल कामयाबी समझते है, बेशक हर इंसान की यही ख्वाहिश होती है,और इसमें गलत कुछ भी नहीं है,

 लेकिन मेरा मानना है, आपने जो सपने देखते हैं उनको पूरा करना ही आपकी सफलता है, आप जो सोचते हैं वह आप कर दिखाते हैं यही आपकी सफलता है,

 आप अपनी मेहनत संघर्ष जुनून जज्बे की बदौलत यह सारी चीजें पा सकते हैं, लेकिन आपको तय करना होगा अपने लक्ष्य को अपने टारगेट को, क्योंकि सफलता का कोई शॉर्टकट नहीं होता और बिना मेहनत, संघर्ष के सफलता  नहीं मिलती ,


दोस्तों सकारात्मकता और निरंतरता यह सफलता की नींव होती है आपको पॉजिटिविटी और regularity अपना कर सही दिशा में पूरी इच्छाशक्ति के साथ काम करना  होगा।

सबसे पहले आपको अपने लक्ष्य निर्धारित करने होंगे एक बार आपने अपना लक्ष्य तय कर लिया तो उसको पूरा करने के लिए आपको जुनून की हद तक काम करना है


आप अपने आप को कामयाब करने के लिए आपको डिसिप्लिन बनाना होगा आपको अनुशासन यानी खुद के ऊपर शासन करना होगा जो कि सही दिशा में हो यानी डिसिप्लिन यानी कंट्रोल योरसेल्फ आपको बनाना होगा
 आपको सुबह उठने से रात के सोने तक अपने खाने से लेकर पीने तक हर चीज का आपको अनुशासन बनाकर कड़ाई से पालन करना होगा याद रखिए बिना अनुशासन के आप अपने लक्ष्य को पूरा नहीं कर सकते, 
विश्वास वह ताकत है जिससे उजड़ी हुई दुनिया में भी रोशनी की जा सकती है

यदि बीच रास्ते में जाके आप के हौसले पस्त हो जाए तो लौटने से पहले यह सोच लेना कि वापस जाने में दूरी  उतनी तय  ही तय करनी पड़ेगी जितनी  लक्ष्य प्राप्त करने में आपको चाहिए

आप कामयाबी की नींव सकारात्मकता निरंतरता के साथ अपने लक्ष्य को तय करते हुए डिसिप्लिन से काम लेते हुए उसके अंदर अपने जोश अपने जुनून अपने विश्वास को कायम रखते हुए रात दिन एक करना होगा


आपके सामने चुनौतियां आएंगी रुकावट आएंगी आंधी या तूफान बिजली कड़कड़ाएगी,चारों तरफ अंधेरा होगा आपको लगेगा कि मैं सफल नहीं हो सकता, लेकिन अपने अंदर के विश्वास को मजबूती से थामे रहना, अपनी रफ्तार को धीमा मत पड़ने देना, अपने जज्बे को जुनून को कम मत होने देना, पूरी ईमानदारी मेहनत से अपने  लक्ष्य को प्राप्त करने में जी जान लगा देना, एक दिन आएगा कि कामयाबी आपके कदमों में होगी और दुनिया के लिए आप का संघर्ष एक मिसाल बनेगा

मेहनत संघर्ष की बदौलत जो कामयाबी आपको मिलेगी उसका मजा ही अलग होगा किसी शायर ने कहा है
इत्र से कपड़ों को महका ना कोई बड़ी बात नहीं है मजा तो तब है जब आपके किरदार से खुशबू आये।

Post a Comment

0 Comments